प्रकाशनार्थ : कौमी एकता की बुनियाद को मजबूत करेगी भारत जोड़ो यात्रा- शम्स शाहनवाज
परिहार विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस ने किया पदयात्रा का आयोजन-
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जारी भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस के द्वारा परिहार विधानसभा क्षेत्र के बथुआरा, नरंगा उत्तरी, मलियावाड़ी, बारा, लहुरिया होते हुए जगदर चौक तक जन-जागरण पदयात्रा निकाला गया। युवा जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा में भारी संख्या में स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सांप्रदायिक एवं विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ शांति, एकता, अखंडता, सद्भावना, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि सह युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि नफरत मिटाकर देश को एकजुट करने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकल्प के साथ पूरा देश खड़ा है। भारत जोड़ो यात्रा ने देशवासियों में मानवाधिकारों के रक्षा नई उम्मीद जगाई है। यही वजह है कि लाखों की संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और धार्मिक उन्माद रोकने में नाकाम मोदी सरकार का पूंजीपति समर्थक चेहरा बेनकाब हो चुका है। निश्चित रूप से भारत जोड़ो यात्रा कौमी एकता की बुनियाद को मजबूत कर धार्मिक उन्माद फैलाने वाली शक्तियों को करारा जवाब देगी। परिहार प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजहरुद्दीन अंसारी ने आगामी 28 दिसंबर से बिहार में प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की अपील की। पदयात्रा में जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, सुरसंड विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो.नौशाद, चंदन मांझी, मौलाना मो.जुबैर, साजिद अंसारी, मो.इरशाद, मो.जावेद, वैदेही शरण यादव, मनोज यादव, अख्तर रजा खान, मो.तनवीर खान, सत्येंद्र कुमार, विनय मांझी, रवि शंकर प्रसाद, धर्मेंद्र साह, सुरेश मांझी, पानो देवी, गंगाजली देवी, चांदनी कुमारी, मनोज मांझी, सीपीआई ठाकुर, जियाउल हक, उमेश बैठा, नरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
0 Comments