Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

परसौनी थाना के महज 300 मीटर दूरी पर चोरी की घटना दिया अंजाम।

 


परसौनी थाना क्षेत्र के महज 300 मीटर की दूरी पर स्व अनिल कुमार सिंह के पत्नी चित्रलेखा सिंह के घर पर अज्ञात चोरों ने एक चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना थाना क्षेत्र के धुरवार गांव वार्ड नंबर 17 की है। घटना सोमवार की रात्रि की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुचे गृहस्वामी चित्रलेखा सिंह के समधी श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि घर मे रखे जेवर-जेवरात समेत लाखों की संपत्ति उड़ा ली है। चोरो ने घर मे किसी को उपस्थित नही होने का फायदा उठा कर लगभग 42 लाख की संपत्ति उड़ा ली है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसआई नईमुद्दीन अंसारी व एएसआई शान्तु कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शी सुपम मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह सुबह 11 बजे सरेह के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चाची की घर का मुख्य दरवाजा खुला दिखा। तभी आशंका हुई चोरी हो गयी है। तब जाकर उन्होंने अपने चाची चित्रलेखा सिंह को फ़ोन के माध्यम से सारी बात की जानकारी दी। इसके बाद गृहस्वामी चित्रलेखा सिंह ने अपने समधी मोतिहारी के जिला पार्षद श्याम सुंदर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को घटना को लेकर सूचना दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुचे गृहस्वामी के समधी श्याम सुंदर सिंह ने एक एक सारा रूम की तलाशी ली। तलाशी में गोदरेज के अलमीरा में रखे जेवर जेवरात गायब पाया। मामले को लेकर गृहस्वामी चित्रलेखा सिंह के समधी श्याम सुंदर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। 19 जनवरी को गृहस्वामी इलाज के लिए गयी थी जम्मू कश्मीर।जानकारी के अनुसार कि गृहस्वामी चित्रलेखा सिंह अपने बड़े बेटे आलोक कुमार के पास इलाज के लिए जम्मू कश्मीर गयी थी। इसी दौरान अज्ञात चोरो ने उनके घर मे घुस कर एक-एक सभी रूम की तलाशी लेकर गोदरेज के अलमीरा में रखे जेवर जेवरात समेत लगभग 42 लाख की संपत्ति उड़ा ली।पुलिस के नाक के नीचे से चोरी: रंजन मिश्रा, रंजय मिश्रा व राकेश मिश्रा ने पुलिस के कार्यप्रणाली व मंशा पर सवाल खड़ा किया है। कहा पुलिस के नाक के नीचे से इतना बड़ा घटना घट गया, लेकिन पुलिस को भनक तक नही लगी। आये दिन इस तरह की घटना में वृद्धि हो रही है। लोगों ने पुलिस के रात्रि गस्ती पर भी सवाल खड़ा किया है। पुलिस की रात्रि गस्ती का दावा हवा में लकीर पिट रही है।  1 सप्ताह के अंदर क्षेत्र में हुई 2 बड़ी घटना जानकारी हो कि विगत 30 जनवरी की रात्रि को दो दर्जन से अधिक अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी विंदेश्वर साह के घर को निशाना बना घर मे सोये सभी सदस्यों को बंधक बना कर करीब 1 घण्टे में 20 लाख की संपति उड़ा ली थी। घटना के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए थे। घटना के 1 सप्ताह के बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ अब भी खाली है। मामला ठंडा भी नही हुआ था कि अज्ञात चोरों ने धुरवार गांव वार्ड नंबर 17 में चित्रलेखा सिंह के घर लगभग 42 लाख की संपत्ति उड़ा ली है। सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके वारदात पर पहुँचे सर्किल इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार  ने घटना की गहनता से जांच की। आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ की। मामले को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर जांच की। कहा कि घटना का जल्द उद्भेदन किया जाएगा। छापेमारी जारी है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments