( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) नानपुर:- रून्नीसैदपुर पुपरी मुख्य सड़क के बीच थाना क्षेत्र के कोइली जड़ी चौक के समीप तेज़ गति से आ रही एक कार ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कोईली गांव निवासी राजेंद्र महतो की पत्नी सीमा देवी उम्र50 वर्ष के रूप में की गई हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बांस बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष राकेश रंजन,सीओ आलोक कुमार, बीडीओ रीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य रामवृक्ष सहनी,स नी सूर्य नारायण पासवान,स नि नवीन कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचें। तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भेजना चाहा। परन्तु लोग प्रशासन को शव सौंपने से मना कर दिया। आक्रोशित लोग घटना में शामिल कार को पकड़ने तथा मुआवजा देने के बाद ही शव सौंपने की बात कहीं। घटना संध्या लगभग 7 बजे की है। जब महिला सीमा देवी घास लेकर अपने घर जा रही थी तभी पीछे से आ रही कार ने महिला को ठोकर मार दिया। जिसमें महिला फंस गई और लगभग सौ मीटर तक कार में घिसिटती रहीं। इस बीच लोग कार को पकड़ना चाहा परन्तु कार चालक काफी तेज गति से भागने में सफल रहा।
घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को पुरी तरह से जाम कर दिया। जिससे आवागमन पुरी तरह से बाधित रहा। विदित हो कोईली गांव में पिछले दस माह में लगभग सात से आठ घटना हो चुकी है। कोईली गांव डेंजर जोन बन गया है।
आक्रोशित लोगों ने बताया की पिछले दस माह में सात से आठ घटना हो चुकी है। इन्होंने प्रशासन के सामने दो मांग रखा एक मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा मिलें दूसरा इस गांव में सड़क पर ब्रेकर बनें ताकि आगे से ऐसी दुर्घटना से बचा जा सकें। लोगों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाता सड़क जाम रहेगा। मांग पूरी होने पर जाम हटेगा।
0 Comments