Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी के नानपुर में 60 वर्षीय वृद्ध की ग'ला रे'त क'र बे'र'ह'मी से ह'त्या


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर)  नानपुर :- थाना के कोइली पंचायत वार्ड नं 14 के कनुजिया गाछी के समीप एक 60 वर्षीय वृद्ध की ग'ला रे'त कर बेरह'मी से उसकी ह'त्या कर दी गई। वहीं लाश मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गई।  जानकारी मिलते लोग घटनास्थल की ओर देखने के लिए भागने लगे और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान कोइली गांव निवासी 60वर्षीय रमेश मिश्र पिता विंदेश्वर मिश्र के रूप में की गई है। शव देख कर लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है की हत्यारे ने निर्ममतापूर्ण  घटना को अंजाम दिया है। घटना स्थल पर मौजूद खून को देख कर लग रहा है की अपराधियों ने लगभग आधी रात में इस घटना को अंजाम दिया है। 

स्थानीय लोगों के द्वारा नानपुर थाना को दिया गया। सुचना मिलते ही डीएसपी विनोद कुमार, थानाअध्यक्ष  राकेश रंजन, सअनी सूर्य नारायण पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से छानबीन करते हुए शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।साथ ही घटना में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया परंतु कुछ पता नही चला है।फिलहाल इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इस गरीब वृद्ध की हत्या क्यो किया गया।जबकि वृद्ध अकेले झोपड़ी नुमा घर में रहकर जीवन व्यतीत कर रहा था।इनको दो पुत्र है और दोनो बाहर ही रहता है।समाचार प्रेषण तक कोई प्राथमिकी दर्ज नही किया गया है।

Post a Comment

0 Comments