(
प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) धूमधाम से मना युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस
बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का लिया संकल्प
स्थानीय ललित आश्रम गांधी मैदान में भारतीय युवा कांग्रेस का 63 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सीतामढ़ी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहन कुमार ने गांधी मैदान में युवा कांग्रेस का झंडोत्तोलन कर किया। युवा कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति के अमर शहीदों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के नयनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि शम्स शाहनवाज ने नौजवानों से देश में व्याप्त बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, तानाशाही और जुल्म ज्यादती के खिलाफ युवा कांग्रेस के बैनर तले संगठित होकर लड़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के नेता राहुल गांधी की संसद वापसी से भ्रष्ट मोदी सरकार घबराई हुई है और 2024 में गरीब एवं युवा विरोधी मोदी सरकार की हार सुनिश्चित है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहन कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं बिहार युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हम 2024 में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में जरूर कामयाब होंगे।
समारोह में जिला कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, प्रो. राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष अफजल राणा, सोशल मीडिया के जिला संयोजक सुंदरम पाठक, अमित कुमार सिंह, गुलशन मिश्रा, अब्दुल मन्नान, राहुल रमेश गुप्ता, राजीव कुशवाहा, मुश्ताक सरवर, अख्तर रजा खान, दिलकश खान, एजाज कुरैशी, तनवीर खान, दिलीप चौधरी, अनिकेत कुमार झा, संजीव चौधरी, विनय महतो, महबूब आलम, सुजीत कुमार, राजन मिश्रा, सलमान सागर, सोहन प्रसाद, बसंत कुमार, मिठ्ठू कुमार, बिकेश कुमार, सन्नी पटेल, विक्रम कुमार, अजय कुमार, संजय सिंह, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
0 Comments