Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

आई फ्लू, एक वायरल बीमारी .....कहीं आप भी तो नहीं है इसके शिकार - डॉ मनीष चंद्रा


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) Helth News इन दिनों एक वायरल बीमारी काफी तेजी से लोगों के आँखों को संक्रमित कर रही है जिसे आई फ्लू कहते हैं। घरेलू या बोलचाल की भाषा में हम उसे आंख आना  भी कहते हैं।

इस बीमारी के बारे में हमारे  सहयोगी  ने विस्तार से एमबीबीएस डॉक्टर डॉ मनीष चंद्रा से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि आई फ्लू एक संक्रमित बीमारी है जो मुख्य रूप से आंख के सफेद भाग पर अपना प्रहार करती है। आंखों का लाल होना , आंखों में दर्द होना ,सूजन, पानी आना या  आंखों में खुजली होना इसका लक्षण है।


 यदि इनमें से कोई भी लक्षण आपकी आंखों में है तो आप आई फ्लू से संक्रमित है। आमतौर पर आई फ्लू  धूल मिट्टी या एलर्जी के कारण होता है लेकिन बरसात के मौसम में नमी जलजमाव गंदगी बृहद पैमाने पर होती है इसलिए इसमें मौसम में मायरो वायरस ज्यादा प्रभावी  होता है। जो लोगों के आँखों को ज्यादा संक्रमित करता है।


 इससे बचने के लिए नजदीकी अस्पताल में संपर्क कर डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए एंटीबॉडी और आई ड्रॉप मुख्य रूप से डॉक्टर इस से पीड़ित लोगों को देते हैं।आमतौर पर यह बीमारी 1 से 3 सप्ताह के अंदर ठीक हो जाता है।

 इस बीमारी से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं। बाहर से अब जब भी घर जाए तो ताजे पानी से अपनी आंखों को धोए। आंखों को रगड़ना मलना बंद कर दे। बर्फ को कपड़े में रख कर अपनी आंखों पर 5 से 10 सेकंड तक रखें।


Post a Comment

0 Comments