Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी बेला - भेड़रहिया में युवक का श*व मिलने से सनसनी


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बेला प्रतिनिधि 

 - बेला थाना क्षेत्र के भेड़रहिया बाजार पर शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।  मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के पुरनदाहा राजवाड़ा गांव निवासी रामदेव ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक गोपाल ठाकुर करीब 10 वर्ष पूर्व गांव की ही किसी महिला को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद घर वालों ने उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। वर्तमान में वह परिहार प्रखंड मुख्यालय स्थित किसी किराए के मकान में रहता था। बताया गया है कि यहां वह फर्नीचर के कारीगर के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। लोगों ने यह भी बताया कि जिस महिला के संग वह परिवार छोड़कर भागा था, वह महिला भी कुछ दिन पूर्व उसे छोड़कर जा चुकी थी। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह एचआईवी पॉजिटिव था। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं से जांच की जा रही है। विशेष जानकारी के लिए स्वजनों से संपर्क साधा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments