Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाजपट्टी मुख्यालय में सेविका सहायिका ने पांच सूत्री मांगों को लेकर किया भूख हड़ताल


( प्राइम न्यूज़ 10 अक्टूबर 2023- रणधीर कुमार ) 

बाजपट्टी: प्रखंड परिसर स्थित वाल विकास परियोजना कार्यालय पर प्रखंड आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा भूख हड़ताल एवं धरना दिया गया। धरना में शामिल सभी सेविकाएं बिहार सरकार के नीति के खिलाफ आक्रोश जताई।


इस दौरान अपने मांग के समर्थन में नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष कविता कुमारी के नेतृत्व में बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आवाहन पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सेविकाओं ने राज्य व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल को मज़बूत बनाने का संकल्प ली। धरना को सम्बोधित करते हुए कोषाध्यक्ष रीना रानी, सचिव  ऊषा कुमारी,जिला कमेटी के सदस्य  ने कहा कि विगत कई वर्षों से बिहार सरकार द्वारा सेविका एवं सहायिका को केवल आश्वाशन दी जाती रही है।

एक भी मांग पर विचार नहीं किया गया है। समाज कल्याण मंत्री से विते वर्ष वार्ता हुई परंतु एक भी विंदु पर पत्र नहीं जारी किया गया। अब सरकार की मंशा स्पष्ट हो गई है कि आंगनबाड़ी महिलाओं से अधिक से अधिक काम तो लेना है और मानदेय को नहीं बढ़ाना है। मौके उषा कुमारी, अंजू कुमारी,विभा कुमारी सरिता कुमारी, रीना देवी, कंचन देवी  समेत अन्य उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments