सोनबरसा ( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) : प्रखंड क्षेत्र के पिपरा परसाईंन पंचायत स्थित पकरिया गांव में सुख रहे चापाकल और खेत में लगे धान का फसल वर्षा के अभाव में न होने के चलते अब ईश्वर को गुहार लगाई जा रही है। इसी को लेकर पुरे गांव के किसान मजदूर ने मिलकर ब्रम्ह स्थान के समीप दस दिवसीय सीता राम नाम जाप नवाह महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को 501 कुमारी कन्याओं द्वारा जल लेकर किया गया है ।

शुबह आठ बजे गांजे बाजें के साथ बकचौरा गांव होते हुए राजल माई स्थान पर पुजा अर्चना कर गांव के पोखर में चल बोझकर यज्ञ स्थल ब्रम्ह स्थान पर रखा गया।किसान रामा कांत ठाकुर ने बताया कि प्राकृतिक हम लोगों से रुठे हुए हैं और हम ग्रामीणों ने ईश्वर को मनाने को लेकर पुरे गांव के सहयोग सीताराम यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस यज्ञ में दीपेश कुमार मुख्य यजमान है और सरपंच शांति देवी पंचायत समिति सदस्य देवेन्द्र ठाकुर और वार्ड सदस्य ललित कुमार ,राम विवाह यादव के देख रेख और विधि व्यवस्था में राम कैलाश यादव,शिव शंकर यादव, विजय कुमार यादव, सीताराम राय उर्फ व्यासजी राम पृत साह सीताराम ठाकुर सहित अन्य लोगों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
0 Comments