बाजपट्टी ( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) : बाल विकास परियोजना विभाग के द्वारा पोषण अभियान तथा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना की डीपीओ कंचन गिरि , सीडीपीओ संध्या कुमारी, मुख्य रूप से शामिल हुई।
इस दौरान डीपीओ - सीडीपीओ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
डीपीओ कंचन गिरि ने बताया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पोषण रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को बच्चों के समुचित पोषण के लिए उन्हें जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से अपील किया की बच्चों की पोषण को बनाए रखने में मोटे अनाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मक्का ज्वार बाजरा को खाने में शामिल करके बच्चों का सही पोषण किया जा सकता है।
वहीं से डीपीओ संध्या कुमारी ने बताया कि इसके साथ ही हरी साग सब्जी और फल का नियमित प्रयोग करना भी पोषण में सहायक है।
वहीं दूसरी ओर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई जो प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय से निकलकर टावर चौक होते हुए पुनः वापस लौट गई।
इस दौरान सभी लोगों को वोट करने के लिए जागरूक किया गया। महिला पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी नूतन कुमारी दुर्गा कुमारी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कविता कुमारी सेविका मुन्नी कुमारी कांति देवी कुमारी विभा,सीमा कुमारी रानी कुमारी समेत अन्य मौजूद थी।
0 Comments