दिनांक: 15 मार्च 2024: स्थान: सहरसा
*जन सुराज पदयात्रा: 18वां महीना*
*प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को दी खुली चुनौती, कहा- भाजपा में दम नहीं है कि ये घोषित दे कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा, अगर ये घोषित कर देंगे तो उनके समर्थन में मैं खड़ा हो जाउंगा*
*सहरसा*: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को खुली चुनौती दे डाली। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व में दम है तो वो घोषित करें कि नीतीश कुमार अगले मुख्यमंत्री (CM) होंगे और चुनाव लड़कर दिखाएं। भाजपा को भी पता चल जाएगा कि नीतीश कुमार को कंधे पर बैठाकर बिहार की जनता की आंखों में कितना धूल झोकेंगे। पिछली बार ही बिहार की जनता ने इन्हें 42 विधायकों पर उतार दिया था, इस बार जनता इतना नीचे कर देगी कि भाजपा चाहेगी फिर भी कुछ नहीं कर पाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार किसी भी फॉरमेशन में लड़ें इन्हें 20 सीटें भी नहीं आएंगी। चाहे वे भाजपा के साथ लड़ें, भागकर आरजेडी (RJD) के साथ लड़ें या अकेले लड़ें। दूसरी बात ये कि भाजपा में दम नहीं है कि ये घोषित दे कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा। अगर, ये घोषित कर देंगे तो उनके समर्थन में मैं खड़ा हो जाउंगा। ये नहीं कर सकते, उनको भी पता है कि नीतीश कुमार का नाम अगर घोषित किया तो बिहार की जनता उन्हें सिरे से साफ कर देंगे। नीतीश कुमार को साफ करेंगे ही करेंगे साथ में उनको भी साफ कर देंगे।
*मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले पीके, कहा- नीतीश कुमार को खुद ही नहीं मालूम कि वो कहां खड़े हैं और 10 दिनों के बाद कहां खड़े रहेंगे*
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को खुद ही नहीं मालूम कि वो कहां खड़े हैं और 10 दिनों के बाद कहां खड़े रहेंगे। पिछले 7 महीनों से आप लोग उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बना रहे थे, INDIA का संयोजक बना रहे थे। उस वक्त भी मैं कह रहा था कि नीतीश कुमार भागने वाले हैं। भाजपा में भागने के लिए एक खिड़की खोलकर रखा है, अगर नहीं भागेंगे तो उन्हें लोकसभा चुनाव में 5 सीटें भी नहीं मिलेंगी। जैसे ही लोकसभा चुनाव के दिन नजदीक आए वो डर के मारे भागकर भाजपा में चले गए। अब भाजपा की मदद से कुछ सीट जीत जाएंगे। जीतने के बाद फिर बादशाह बनने लगेंगे कि हमसे ज्यादा पॉपुलर नेता कोई नहीं है। सच्चाई ये है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत हो चुका है, जबतक कुर्सी पर हैं, एक महीने, दो महीने, साल भर अगले चुनाव तक हाथ पैर मार लें, समीकरण बना लें, अगला विधानसभा का चुनाव जब होगा तो चाहे वो भाजपा के साथ लड़ लें, महागठबंधन के साथ लड़ लें या अकेले लड़ जाएं नीतीश कुमार के दल जेडीयू को 20 सीटें भी नहीं आएंगी। चाहे उसके लिए भाजपा के साथ लड़ लें या मोदी जी उनका प्रचार कर लें।
*सौर बाजार प्रखंड में प्रशांत किशोर ने 7 गांवों में की पदयात्रा*
प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को जिले के सौर बाजार प्रखंड के 7 गांवों में पदयात्रा की। सुहथ के हाई स्कूल मैदान में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा के बाद नादो के साधु बाबा मैदान में स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। उसके बाद खैरा चौक, मथुरा नादो, समदा चंदौर पश्चिमी, भगवानपुर चंदौर पश्चिमी के बाद नयी भगवती स्थान मंदिर मैदान तक गए यही रात्रि विश्राम भी किया।
पदयात्रा में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, बुद्धा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डा. कल्याणी सिंह, नारैन मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डा. आरके सिंह, सुशील जायसवाल, डा. आईडी सिंह, डा. रामजीस सिंह व अन्य मौजूद थे।
0 Comments