मुजफ्फरपुर में में अजब प्रेम की गजब कहानी, पति साली को लेकर भागा और मां समधी के साथ हुई फरार, अब न्याय के लिए ठोकर खा रही पीड़ित महिला
( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक महिला का पति अपनी 13 साल की नाबालिक साली को लेकर फरार हो गया जबकि पीड़िता की मां अपने समधी के साथ फरार हो गई है। अब पीड़ित महिला न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही है और उन्हें कही से भी ढूंढ कर लाने की पुलिस से गुहार लगा रही है।दरअसल, मुजफ्फरपुर की फरीदपुर गांव निवासी सुधा की शादी बोचहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बिराजी भगत के 22 वर्षीय बेटे छोटू कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद सुधा ने एक बेटी को जन्म दिया।
सबकुछ ठीक चल रहा था कि इसी बीच सुधा का पति छोटू अपनी 12 साल की साली से फोन पर बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।साली के प्यार में पागल छोटू पत्नी सुधा से दूरी बनाने लगा और बात-बात पर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। बीते तीन जून को सुधा का पति छोटी अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। दोनों ने मुजफ्फरपुर स्टेशन के पास जाकर शादी रचा ली और दिल्ली चले गए।
सुधा अपने मायके चली आई और घटना की जानकारी अपनी मां दो दी। इसके बाद सुधा की मां फूल कुमारी अकेले ही बेटी के ससुराल अपनी छोटी बेटी को तलाश करने पहुंची और वह भी लापता हो गई।बाद में सुधा को जानकारी मिली कि उसकी मां भी उसके ससुर बिराजी भगत के साथ फरार हो गई है और दोनों दिल्ली चले गए हैं। सुधा ने बताया कि उसके पति और बहन की शादी कराने में भी उसकी मां का ही हाथ था। सुधा ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
0 Comments