( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर ) रीगा। थाना क्षेत्र के सिरौली प्रथम पंचायत के चैनपुरा गांव के चौर में सोमबार की रात करीब 9 बजे दो बाइक सवार अपराधियो ने एक युवक को गोली मार दिया। जिसके बाद स्थानिये के द्वारा गोली लगे व्यक्ति को जख्मी स्वस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जख्मी की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के गिरमिसानी गांव निबासी रामजन्म राय के करीब 25 वर्षीय पुत्र आमोद राय के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार आमोद राय को चैनपुरा गांव के समीप बाइक सवार नकाबपोश अपराधियो ने गोली मार दिया। बताया गया कि गोली आमोद राय को हाथ मे लगी है।
घटना को लेकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुनौरा थाना क्षेत्र के गिरमिसानी गांव के आमोद राय को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। घटना स्थल पर पुलिस पहुच कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि गोली क्यो और किसने मारी है पुलिस जांच कर रही है।
0 Comments