Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

दो विभीन्न ह**त्या कां**ड में अभियुक्त सीतामढ़ी के जितेश झा गिरफ्तार

 


शुभम झा हत्याकांड जितेश झा गिरफ्तार.

सीतामढ़ी। चर्चित शुभम झा हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी जितेश झा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है। 18 दिसंबर 2024 की शाम 18 वर्षीय शुभम झा रहस्यमय परिस्थिति में घर से लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव रानी पुल के पास मिला था, जिसमें गोलियों के करीब पाँच निशान पाए गए थे। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीन विवाद सामने आया था।


इस मामले में पहले ही तीन आरोपी सूरज कुमार, अंकित कुमार और आदित्य कुमार—को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी। मुख्य आरोपी जितेश झा की फरारी के बाद उसके ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी। जितेश की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस के लिए जांच आगे बढ़ाना आसान होगा।


मामले में फॉरेंसिक, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी जांच को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने गिरफ्तारी पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि शुभम को जल्द न्याय मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments