Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा ने कहा एक रहोगे तो सेफ रहोगे। बंटोगे तो बाबर व औरंगजेब मजबूत होगा।

 


(( Prime News Reporter) नानपुर -: नानपुर शिवालय के प्रांगण में एनडीए प्रत्याशी द्वारा आयोजित जनसभा में असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा ने कहा एक रहोगे तो सेफ रहोगे। बंटोगे तो बाबर व औरंगजेब मजबूत होगा। इन्होंने कहा असम में 40 फिसदी मुस्लिम हैं। इसके बाद भी वहां के हिन्दू भाई एक हुए और लगातार भाजपा की सरकार है। इन्होंने कहा कि हिन्दू को जागने की जरूरत है। हिन्दू बंटेंगे तो बाबर व औरंगजेब मजबूत होगा। इन्होंने कहा कि हिन्दू भाई एक होकर एनडीए प्रत्याशी रामेश्वर महतो को जिताने की अपील किया।

कहा कि बिहार में एनडीए का लहर चल रहा है। लोगों से मोदी व नीतीश के हाथ को मजबूत करने की अपील किया। इन्होंने कहा बाजपट्टी में सिलेंडर चुनाव चिन्ह है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी घरों में सिलेंडर बांट दिया है। इन्होंने कहा कि मैंने सुना व देखा की बिहार में महिला को स्वाविलंब बनाने के लिए अभी तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में 10 हजार से अधिक रूपए भेजा जा चुका है। तब मैंने अपने पार्टी के नेता व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इसके बारे में जानकारी लिया।

तब मैंने प्रभावित होकर अपने राज्य में भी इस तरह की योजना लागू कर महिलाओं के खाते में 10-10 रूपए भेजना प्रारंभ कर दिया है। इन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की प्रशंसा किया कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम को पुरे भारत ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी सराहा जा रहा है व लागू किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि मोदी व नीतीश की जोड़ी अटल व मजबूत हैं। कहा यह एनडीए भाजपा, जदयू,लोजपा आर,हम व रालोमो सहित पांच पांडवों का दल हैं।

और पांचों पांडव मिलकर कौरव रूपी सेना लालू, तेजस्वी, राहुल गांधी, मुलायम की पार्टी का सर्वनाश कर देगी। इन्होंने कहा कि पिछले बार एनडीए प्रत्याशी काफी कम मतों से चूक गई थी। इस बार चूकना नहीं है। सभी को एक होकर एनडीए प्रत्याशी को जित दिलाकर मोदी व नीतीश के हाथ को मजबूत करना है। इन्होंने बार बार हिंदू -हिंन्दू शब्द का इस्तेमाल किया।सभा का संचालन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम प्रसाद ने किया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू महतो ने किया। समापन भाषण जदयू अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने किया। सभा को संबोधित पूर्व मंत्री डॉ रंजू गीता, एनडीए प्रत्याशी रामेश्वर महतो,अभय कुमार मुन्ना, सुजीत कुशवाहा, रामधारी दिनकर आदि ने किया।

Post a Comment

0 Comments