विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करती पूर्व मंत्री डॉ रंजू गीता
सीतामढ़ी। पूर्व मंत्री सह समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डा रंजू गीता ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने बसहा स्थित आवास पर पांच वृक्ष बोधि वृक्ष आम, महोगनी, पपीता, एवं नीम का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को दुषित होने से बचाने का संकल्प लें। पालीथीन का उपयोग नही करें। बाजार खरीददारी करने को निकले तो थैला लेकर निकलें। आज समाज के समक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने की समस्या उत्पन्न हो गई। हम लोग संकल्प ले के पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर व्यक्ति एक पेड़ पौधा जरूर लगाएं। जिला मे कोई जंगल नही है, लोग जागरूक होंगे एक एक पेड़ ही लगायेंगे
तब पर्यावरण संतुलित रहेगा।
0 Comments