Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

किसान सिर्फ अन्न दाता ही नहीं प्राण दाता भी : डा रंजू गीता

 

किसान सिर्फ अन्न दाता ही नहीं प्राण दाता भी : डा रंजू गीता



सीतामढ़ी- टिकाऊ खेती, खुशहाल किसान वर्चुअल संम्मेलन जदयू आयोजित सम्मेलन में पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष डा रंजू गीता ने भाग लिया। डा रंजू गीता ने कहा कि सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा किसान सिर्फ अन्न दाता ही नहीं प्राण दाता भी हैं। यह कह किसान भाईयों को सम्मान दिया है। संकट के घड़ी कोरोना काल में किसान ने राज्य ही नहीं देश की सेवा की है। राज्य एवं केंद्र सरकार ने गरीबों को जो राशन दिया वह किसान का ही उपजाया था। पहले अनाज विदेश से आता था। कोरोना महामारी एवं लाक डाउन में किसान के मेहनत से पूरे देश को अनाज मिला। किसान सबसे बड़ा कोरोना वारियर्स है। बिहार में भुखमरी से एक भी मौत नही हुई। यह किसान के कारण ही संभव हुआ। डा रंजू ने कहा कि हमें किसान पर गर्व है। डाक्टर दवा लिखते है वह केमिकल एवं आयुवद दवा की खेती भी किसान करते है। दवा के साथ खाना का सलाह देते है। भोजन किसान उपलब्ध करा प्राण की रक्षा करते है। किसान अपने पेशा को कम मत आंके। खेती करना गर्व की बात है। आज के सम्मेलन का मकसद खेती को लाभकर बनाना और खेती को टिकाऊ बनाना था ताकि किसान खुशहाल हों। जदयू सम्मेलन में कृषि साइंटिस्ट डा मंगला राय ने किसानों को उन्नत खेती और लाभकर खेती के बारे में विस्तार से बताया। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट करती हूं।

( विज्ञापन - इलाज के लिए कॉल 9934145281)



Post a Comment

0 Comments