डा रंजू सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कर्पूरी जयंती में शामिल हुई।
( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सीतामढ़ी - वेटनरी कॉलेज मैदान पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म शताब्दी समारोह हजारों कार्यकर्ता के साथ पूर्व मंत्री डा रंजू गीता शामिल हुई।
पूर्व मंत्री डा रंजू गीता हजारों कार्यकर्ता के साथ कर्पूरी जयंती में शामिल हुई। सीतामढ़ी - वेटनरी कॉलेज मैदान पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म शताब्दी समारोह हजारों कार्यकर्ता के साथ पूर्व मंत्री डा रंजू गीता शामिल हुई। डा रंजू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है।
वह बिहार की राजनीति में गरीब एवं वंचितों की आवाज बन कर उभरे थे। उन्हें समाज के वंचित वर्गो के विकास एवं उत्थान के लिए किये गए प्रयास के कारण जाना जाएगा। कर्पूरी ने अंग्रेजी के अनिवार्यता को समाप्त किया। वह हमेशा सादगी और ईमानदारी के लिए याद किये जायेंगे। राजनीति में लंबी सफर तय करने के बावजूद परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक नही था।
0 Comments