Ticker

TOP

सोमवारी को ले उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के मढिया पंचायत स्थित मढिया धाम बाबा मानकेश्वर नाथ  महादेव पर सावन के दुसरे रविवार को हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मालूम हो कि नेपाल के सर्लाही जिला मंलगवा के करमहिया स्थिति नुनथर पहाड़ बागमती नदी से जल लेकर दो पहिया,चार पहिया वाहन तथा डांक बंम जल लेकर शनिवार के 12 बजे रात्रि से ही अर्पण करने लगा।बंम के स्वागत में नेपाल के हरिवन, नवलपुर, हरपुर,गैर, सिरसिया,कबलाशी,अगरवा , सलेमपुर,गम्हरिया,गणेशिया जिला मुख्यालय मंलगवा तथा भारतीय सीमा क्षेत्र के हनुमान चौक सीमा,चिलरा, रोहुआ, कोहबरवा, जयनगर बाजार,जमुआहा, घुरघुरा गांव में स्वागत के लिए डीजे, प्रोजेक्टर, टीवी, शरबत,फल, भोजन की भरपुर व्यवस्था की गई थी। और डॉ सुबोध कुमार, डॉ प्रवीण कुमार के द्वारा जयनगर बाजार एवं मढिया धाम में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया था। मौके पर विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव राजद के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा जय नगर बाजार पर स्वागत शिविर में मौजूद थे। वहीं विधि व्यवस्था को लेकर बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव थाना अध्यक्ष मनीष कुमार भुतही थाना अध्यक्ष कुमार प्रभाकर व शस्त्र बल जगह जगह घुम रहे थे मंदिर परिसर में मेला समिति के सदस्य पूर्व मुखिया वीरेन्द्र महतो,राम पृत महतो पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार किरपत ,सोनु कुमार सिंह गणेश महतो रवि पूर्वे शुशील कुमार, शशि भूषण महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments