Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

विद्यालय से प्रधान शिक्षक का निलंबन

 


(प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) प्सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सहोरबा के प्रधान शिक्षक हरेराम सिंह पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनबरसा द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है.जानकारी के अनुसार यह कदम जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीतामढ़ी के पत्र ज्ञापांक–1161, दिनांक–28.03.2026 एवं बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की अधिसूचना के आलोक में उठाया गया है

. साथ ही संबंधित प्रधान शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है.आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान हरेराम सिंह का मुख्यालय मध्य विद्यालय दलकावा निर्धारित किया गया है.इस अवधि में उन्हें मुख्यालय विद्यालय से प्राप्त उपस्थिति/अनुपस्थिति विवरण के आधार पर नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.

प्रशासन ने यह भी बताया कि संबंधित शिक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा.इस संबंध में प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोनबरसा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीतामढ़ी को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments