Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ प्रखंड इकाई की ओर से "सम्मान समारोह " का आयोजन

बाजपट्टी : ( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर)  मध्य विद्यालय बनगांव बाजार में प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ प्रखंड इकाई की ओर से "सम्मान समारोह " का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन व प्रदेश सचिव जीतेन्द्र कुमार सुधांशु द्वारा पिछले सप्ताह जिला के रेड क्रॉस भवन में आयोजित संघ के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह की भव्य सफलता पर आयोजन समिति के 24 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा प्रकशित स्मारिका कल्याण की उड़ान -2 की प्रति भी वितरित किया गया। 


     प्रदेश अध्यक्ष श्री सुमन ने कहा की शिक्षकों के हित में किए गए प्रयासों व समस्याओं के निदान को स्मारिका में संकलित किया गया है। यह स्मारिका एक दस्तावेज है जो संघ की पृथक छवि को प्रतिस्थापित करते हुए शिक्षकों के साथ संवाद का एक अच्छा माध्यम बनेगी। कार्यक्रम की अभूतपूर्ण सफलता का श्रेय उपस्थित संघ के संघनिष्ट साथियों को देते हुए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।


      मौके पर तिरहुत प्रमंडल प्रभारी एजाज अहमद, जिला कोषाध्यक्ष मो. तनवीर अहमद, जिला सचिव जय प्रकाश कुमार, विशिष्ट शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक पिंटू झा,प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघन कुमार,महासचिव मो जेमशेद आलम, सुजीत कुमार सिंह, मो अब्दुल्लाह,अनिल कुमार शर्मा, नूर आलम, अब्दुल खालिक,नरेंद्र कुमार पंडित, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार,मो. अनवारुल हक, राज कुमार, विकास कुमार अंशु, रामजी पासवान, विजय शर्मा व मुकेश कुमार सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments