Ticker

7/recent/ticker-posts

धीरेंद्र कुंवर को मिली जदयू जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 धीरेंद्र


कुंवर को मिली जदयू जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी


बाजपट्टी . प्रखंड क्षेत्र के बनगांव निवासी धीरेंद्र कुंवर को जनता दल यूनाइटेड ने सीतामढ़ी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर इसकी घोषणा की.

मनोनयन पत्र में धीरेंद्र कुंवर के पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान पर भरोसा जताया गया है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. लोगों ने धीरेंद्र कुंवर को बधाई देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने की बात कही.

धीरेंद्र कुंवर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे. साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे.


Post a Comment

0 Comments