Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

मंगला धाम मंदिर में शुक्रवार को देव उत्थान एकादशी

 बाजपट्टी: प्रखंड परिसर स्थित मंगला धाम मंदिर में शुक्रवार को देव उठावन एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु के सहस्त्र नाम से पूजन व अभिषेक का आयोजन किया गया. विभिन्न वस्तुओं का भोग मंडप लगा कर के कराया गया. वहीं पूजन एवं अभिषेक भी किया गया. आचार्य कृष्ण कुमार झा ने बताया कि इस एकादशी के करने से अभीष्ट सिद्धि की प्राप्ति, निसंतान को संतान एवं आरोग्यता की प्राप्ति होती है. आज के बाद से रुके हुए सभी शुभ कार्य शुरू हो गए.



भारतीय सनातन परंपरा में अनेकों पर्व - त्यौहार मनाए जाते हैं एवं सभी पर्व त्यौहार अपने आप में कुछ विशिष्ट सीख को धारण किए हुए हैं। मनुष्य के भीतर दैवीय गुणों को जाग्रत करना ही देवोत्थान एकादशी व्रत की मुख्य प्रमुख सीख है। शास्त्रों की और हमारे मनीषियों की हमारे ऊपर यह बहुत बड़ी कृपा रही है कि जब जब हमारे भीतर का देवत्व सुषुप्त अवस्था में चला जाता है तथा आसुरी वृत्तियाँ हमारे चित्त पर हावी होने लगती है तब - तब कोई न कोई ऐसा पर्व या व्रत जरुर आ जाता है जो हमें हमारे देवत्व का बोध करा जाता है।

 


        हमारी चेतना में सुषुप्त देवत्व को जागृत करना यह देवोत्थान एकादशी व्रत का मुख्य उदेश्य है। केवल निराहार रहना आज के व्रत का उदेश्य नही अपितु निर्विकार रहना जरुर है। सत्कर्म करने की भावना जग जाए, सत्य के मार्ग पर चलने का भाव जग जाए तो यही जीव की वास्तविक जागृति है।

 

      मंगलाधाम परिवार



Post a Comment

0 Comments