{ Prime news reporter} सीतामढ़ी।राज्य के अराजपत्रित प्रस्वीकृत संस्कृत विद्यालय का राज्य के राजकीय विद्यालयों की तरह प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण किया जाना है। इस बाबत निदेशक, माध्यमिक शिक्षा कन्हैया प्रसाद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवंक र्मचारियों द्वारा संस्कृत विद्यालयों का निरीक्षण कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
सीतामढ़ी में 429 एवं 223 कोटि के 12 संस्कृत उच्च विद्यालय, 429 एवं 223 कोटि के नौ संस्कृत मध्य, प्राथमिक सह मध्य विद्यालय शामिल हैं। गुरुकुल आर्य समाज आवासीय सं० उ०वि० बैरगनिया, सीतामढ़ी,लक्ष्मी नरायण संस्कृत उच्च विद्यालय, चरौत,श्री सरस्वती सांगवेद सं० उ०वि०, पकड़ी,शारदा संस्कृत उच्च विद्यालय, मानिक चौक, कजिंस संस्कृत उच्च विद्यालय, पुपरी, सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय, अधेरी, देव नारायण मिथिला संस्कृत उच्च विद्यालय, ससोलासभा, सर्वोदय गुरुकुल संस्कृत उच्च विद्यालय, रामरुचनगर, बैरगनिया,
संस्कृत उच्च विद्यालय, सुरसंड, बराही, श्री जानकी संस्कृत उच्च विद्यालय, मुक्तिनाथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, गंगवारा, रामानुजीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, नवाही, भवानी भवन संस्कृत मध्य विद्यालय, नरहा,राम भवन संस्कृत मध्य विद्यालय, बिररख,महँगा संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, राधावर,सरस्वती संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, महादेवपट्टी, रामदेव संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, खरसान, श्री चन्द्र मिश्र संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, कोदरकट,रामेन्द्र संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, हाथी बाजार, अचलदेव संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, रतनपुरा सिरपाल,मेजरगंज, सुभद्रा संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, रीगा यानी कुल 21 संस्कृत विद्यालय का स्थल निरीक्षण होगा।
0 Comments