Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

नहीं रहे पंकज उधास, 72 साल की उम्र में निधन,

 नहीं रहे पंकज उधास, 72 साल की उम्र में निधन, 

( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर)


मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 72 साल की उम्र में आज उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इस घटना की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का आज निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 26 फरवरी की सुबह 11 बजे मुंबई के कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद उनके फैन काफी मायूस हैं। नम आंखों से लोग सिंगर पंकज उधास को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments