Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

मुस्लिम समुदाय ने इबादत में गुजारी शब ए बरात*

 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) मुस्लिम समुदाय ने इबादत में गुजारी शब ए बरात

....... शब ए बरात के अवसर पर परिवार, समाज, राष्ट्र के लिए दुआ मांगी।

सीतामढ़ी- शब ए बरात की रात मुस्लिम समुदाय ने इबादत में गुजारी। वहीं दिन में अधिकांश लोगों ने रोजा (उपवास) रखा। जिला में हर्षोल्लास के साथ शब ए बरात का त्योहार मनाया गया। शब ए बरात के पूर्व मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों की साफ सफाई कर सजाया वहीं कब्रिस्तानों में रोशनी की व्यवस्था के साथ उसे सजाया भी गया था। इस अवसर पर कब्रिस्तान में उपजे खर पतवार की सफाई की गई थी। मेहसौल, हुसैना, बसतपुर, राजोपट्टी,तलखापुर, मुर्गिया चक, महुलिया समेत अन्य गांव के नवयुवकों ने कब्रिस्तान की साफ सफाई के साथ ही कब्रिस्तान में समुचित रोशनी और कब्रिस्तान की ओर जाने वाली सड़क एवं मुख्य द्वार को रंग बिरंगे बल्व से सजाया। जो दिखने में काफी आकर्षक लग रहा था।


शब ए बरात के अवसर पर चना, सूज्जी एवं बादाम का हलवा बनाया गया। जिसे फातिहा के बाद रिश्तेदार, दोस्त और गरीबों में बांटा गया। मस्जिदों एवं घरों में समुदाय नफील नमाज एवं पवित्र कुरान की तिलावत की। अल्लाह को राजी करने के लिए रात दिन अपना अधिकांश समय इबादत में गुजार अपने पुर्वजों की मगफिरत की दुआ की। शब ए बरात में पिछले वर्ष किए कर्मों का लेखा जोखा होता है। वहीं आने वाले वर्ष की तकदीर लिखी जाती है। यह रात अपने गुनाहों की माफी कराने एवं अपने पुर्वजों की मगफिरत कराने की रात है। वहीं मुस्लिम भाईयों का देर रात तक कब्रितान जाने का सिलसिला जारी रहा। अपने पुर्वजों के कब्र का जयारत किया एंव फातेहा पढ़ा। 


बच्चों में भी खासा उत्साहित नजर आए। बच्चों में हलवा के लिए खासा उत्साह था। बच्चे भी परिवार के सदस्यों के साथ कब्रिस्तान की जियारत की। समुदाय ने इस विशेष मौके से  अपने परिवार, समाज, राष्ट्र के लिए दुआ मांगी।


Post a Comment

0 Comments